Local
पुलिस सभा में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव IPS, गया
गया पुलिस लाइन पर आज पुलिस सभा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव IPS को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बाद में पुलिस लाइन तथा शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
गया पुलिस लाइन पर आज पुलिस सभा के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया श्री विकास वैभव IPS को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित बैरक, कोत, जीपी, एमटी सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं की कार्यप्रणाली, साफ‑सफाई, रखरखाव एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित शाखा प्रभारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं सुदृढ़ बनाए रखने तथा कार्यों के बेहतर संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा‑निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), गया, सार्जेंट एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।