🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र FYJC 2026 पहली मेरिट सूची ज... थाने में 18,000 रुपये के कर्ज पर धमकी... उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव... ग्रेटर नोएडा में घर में पांच परिवार के... माइक्रोसॉफ्ट ने मौसम पूर्वानुमान को उन... उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पा...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस प्रशासन से न्याय न मिलने पर पत्रकार ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 18 अक्टू. 2026, 03:54 AM 👁 28
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के ग्राम शेखनगांव निवासी रेशमा बानो पत्नी पत्रकार मारूफ अहमद ने पुलिस प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उपनिरीक्षक कृष्णकांत मिश्रा व एक अन्य पुलिसकर्मी ने उन्हें धमकाया और 30 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने दबाव में रकम लिए जाने का भी दावा किया है
महिला का कहना है कि पुलिस प्रशासन से न्याय न मिलने के कारण उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने अपने पति और परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फँसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जाँच और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है पीड़िता ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग, मोबाइल लोकेशन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जाँच कराने की भी मांग की है। अब मामले में न्यायालय और पुलिस प्रशासन की ओर से होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।
नीड 24 उल्लखित जानकारी/वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं करता
📲Get App