स्थानीय
पुलिस लाइन उरई में मालखाना प्रभारियों के कार्यों की समीक्षा, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मालखाना की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर विशेष जोर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने दिए सख्त निर्देश
उरई, जालौन। जनपद जालौन में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने एवं मालखाना व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी द्वारा पुलिस लाइन उरई में जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त हेड मोहर्रिर मालखाना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। दिनांक 27 नवंबर 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित थानों के मालखाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मालखाना से संबंधित समस्त अभिलेखों, रजिस्टरों एवं माल-मुकदमाती का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके साथ ही मालखाना व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि मालखाना के सभी रजिस्टर नियमानुसार अद्यतन रखे जाएं तथा प्रत्येक माल-मुकदमाती की प्रविष्टि स्पष्ट, पूर्ण एवं त्रुटिरहित दर्ज की जाए। मालखाना में संरक्षित माल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने माननीय न्यायालय द्वारा निस्तारित अथवा आदेशित माल-मुकदमाती का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मालखाना परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा माल के वर्गवार व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
शस्त्र, कारतूस एवं अन्य संवेदनशील माल को नियमानुसार पृथक रखकर उनका नियमित मिलान एवं सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए। माल के जमा, निकासी एवं आवागमन की प्रत्येक कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण करने तथा सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बिना किसी भी माल का आवागमन न करने की हिदायत दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने समस्त संबंधित हेड मोहर्रिर एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मालखाना से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन, सजगता एवं जवाबदेही के साथ नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।