🔥 TRENDING દક્ષિણ-પશ્ચિમ ચોમાસાની ગુજરાતમાં વાપસી... જૂનાગઢ: શ્રી પટેલ કેળવણી મંડળની અંડર-1... સુરતના અમરોલીમાં જૂની અદાવત અને મકાન વ... રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... Four Assam Labourers Die in Meghalaya... Rape Case Surge Brings Women's Safety...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
Religion

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Sep 2026, 01:12 PM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्कूली छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

उरई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, जनप्रतिनिधिगण सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपद में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
📲Get App