🔥 TRENDING સુરતના બમરોલી રોડ પર કારખાનાના ગેલેરીમ... राजस्थान में हुई पंचायती चुनाव की प्रक... आष्टा जिला सीहोर के वार्ड नंबर 4 महीनो... Hanuman Ansh Surpasses ₹400 Crore Worl... Marvel's 'Avengers Endgame Encore' ear... સુરતમાં કારખાનામાં ચોરી કરવા ઘૂસેલા બે...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस लाइन जालौन में ADG जोन कानपुर ने की समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिए निर्देश
Sarkari Yojana

पुलिस लाइन जालौन में ADG जोन कानपुर ने की समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और आगामी चुनाव तैयारियों पर दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 10:02 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनीं, पत्रकारों से संवाद कर जनसुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग पर हुई चर्चा

जालौन। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस लाइन, जालौन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी त्योहारों, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी चुनाव की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ADG जोन ने वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, साइबर अपराध की रोकथाम, महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा चिन्हित एवं संगठित माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा जनशिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

साथ ही आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ADG जोन ने पुलिस पेंशनर्स के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस की प्राथमिकताओं, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। इस दौरान पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शी संवाद तथा जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी प्रसार के महत्व पर चर्चा हुई। इस अवसर पर आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सहित संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App