🔥 TRENDING आज (20 अक्टूबर 2026) की प्रमुख ब्रेकिं... रामनगर रामलीला मेले में मोटरसाइकिल चोर... Bihar Police Struggle to Identify Shoo... Police Seize Car Linked to Nursing Off... Thieves steal Rs 35 lakh, including 20... देवरिया में एमएलसी चुनाव को सुरक्षित र...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवकीनंदन बा कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने क्षेत्र वासियों को दी विजयदशमी दशहरा की आत्मीय शुभकामनाएं

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 20 Oct 2026, 10:18 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन व कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी विजयादशमी (दशहरा) की आत्मीय शुभकामनाएं

​शाहबाद
बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर शाहबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने संयुक्त रूप से समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी हैं।
​इस पावन अवसर पर अधिकारियों ने क्षेत्र में सुख, शांति, आपसी भाईचारा और समृद्धि की कामना करते हुए जनता से अपील की है कि यह पर्व हमें अपने जीवन की बुराइयों और नकारात्मकता को समाप्त कर सदाचार एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
​सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर
​दशहरा मेले, रावण दहन और विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में शाहबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। प्रमुख चौराहों, मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।
​प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि पर्व को मिलजुलकर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App