🔥 TRENDING Gold Rates in Kerala for 22 and 24 Car... Centre appoints Justice P Sam Koshy as... Telangana Today Examines Retirement Pl... Two New Gecko Species Found in Telanga... Odisha Student Union Election Dates An... Odisha Issues Strict Guidelines, Zero...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

पुलिस कार्यालय कानपुर नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन, पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया स्वैच्छिक रक्तदान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Oct 2026, 10:30 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, अधिकारियों ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का मनोबल

कानपुर। मानवता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को साकार करते हुए सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय, कानपुर नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग ने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारी को रेखांकित किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए मनोबल बढ़ाया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। कानपुर नगर पुलिस की यह पहल मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनसेवा की भावना को और मजबूत करने वाली है।
📲Get App