🔥 TRENDING રાજકોટ–માલીયાસણ હાઇવે પર સાઇકલ સવાર યુ... Breaking news - लखनऊ में श्री राम जन्म... બ્રેકિંગ ન્યૂઝ બેંકોની 2 દિવસીય હડતાલ... अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय... Search Surge for 'Brampton Theft' Capt... Last-Minute Deal Saves India from 3-Da...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसपी जालौन ने की समीक्षा बैठक
Crime

पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसपी जालौन ने की समीक्षा बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 09:56 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने वाली अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक जालौन ने अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के साथ पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की।
बैठक में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अभ्यर्थियों की सुविधा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाए।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
📲Get App