🔥 TRENDING કડોદરા GIDC પોલીસે દિવાળીમાં સુરક્ષા મ... शिवपुरी पुलिस ने शहीदों को श्रद्धांजलि... Bhubaneswar Hotel Fire: 4 Injured in S... Former MP K. Annamalai Slams BJP Over... Breaking News: Kanak News Odisha Deliv... સુરતમાં ખાડી પૂરની આફતમાં 60 લાખનું બિ...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा मेडिकल कॉलेज चौकी का

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 22 Oct 2026, 09:38 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा मेडिकल कॉलेज चौकी का आकस्मिक निरीक्षण,

आज दिनांक 13.09.2026 को पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर के अंतर्गत आने वाली ' मेडिकल कॉलेज चौकी' का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु: -

• संचालन: निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मेडिकल कॉलेज चौकी का संचालन एक बेहद संकीर्ण और छोटे से कमरे में किया जा रहा है, जो पुलिस के दैनिक कार्यों के लिए अपर्याप्त है।
• बुनियादी सुविधाओं का अभाव: चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों और अपनी शिकायतें लेकर आने वाले आम नागरिकों के लिए आवश्यक बेसिक (बुनियादी) सुविधाओं का भारी अभाव पाया गया।

पुलिस अधीक्षक शहडोल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मेडिकल कॉलेज चौकी की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चौकी में बुनियादी सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाएं, ताकि पुलिसकर्मी बेहतर वातावरण में अपनी ड्यूटी कर सकें और आम जनता को त्वरित व सुलभ पुलिसिंग सेवाएं प्राप्त हो सकें।
📲Get App