🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक ने कदौरा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
Local

पुलिस अधीक्षक ने कदौरा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 06:17 AM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाना परिसर की साफ-सफाई पर भी दिया जोर

कदौरा। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना कदौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं समय-समय पर अध्यावधिक किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के भी निर्देश दिए।
📲Get App