🔥 TRENDING ঝাড়গামের অফিসার্স ক্লাবের আয়োজনের মাধ... રાજદીપ હોટલમાં હથિયારધારી ગૃપ દ્વારા આ... બાપા સીતારામ ચોક પાસે ગાડી અથડાવા મુદ્... लोग संस्कृत परम्परा और वीर तेजाजी महार... વડોદરા ક્રાઇમ બ્રાન્ચે પથ્થરગેટમાં જુગ... रामपुर में प्रगति गैस एजेंसी के 643 कन...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक ने की अपराधों में प्रभावी पैरवी की समीक्षा, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 08:24 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवरात्रि-विजय दशमी पर जुलूस मार्गों की निगरानी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील स्थानों पर पिकेट ड्यूटी बढ़ाने के निर्देश

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस लाइन उरई में गोष्ठी आयोजित कर न्यायालयों में विचाराधीन गंभीर अपराधों की पैरवी, अपराध नियंत्रण तथा आगामी नवरात्रि एवं विजय दशमी पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं प्रभारी मॉनीटरिंग सेल परमहंस तिवारी सहित समस्त कोर्ट पैरोकार और कोर्ट मुहर्रिर उपस्थित रहे। वहीं, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष गूगल मीट के माध्यम से शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला एवं बाल अपराध, सनसनीखेज मामलों तथा पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित प्रकरणों में की जा रही पैरवी की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि न्यायालयों में नियत तिथियों पर गवाहों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराई जाए, जिससे मुकदमों का शीघ्र निस्तारण हो सके। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी समन, जमानती एवं गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पैरवी अधिकारी योजना के अंतर्गत चयनित सनसनीखेज अपराधों में प्रभावी एवं सघन पैरवी कराते हुए दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए कोर्ट मुहर्रिर और पैरोकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश आगामी नवरात्रि एवं विजय दशमी पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों पर पुलिस बल के साथ नियमित पैदल गश्त तथा सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय धर्मगुरुओं, पूजा समितियों के आयोजकों और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर जुलूसों के पारंपरिक मार्गों एवं समय-सारणी का भौतिक सत्यापन कराने को कहा। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्वों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त पर जोर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शेष पुरस्कार घोषित अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों, बैंकों, एटीएम, सर्राफा बाजारों तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से न्यायालयीन पैरवी, अपराध नियंत्रण और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।
📲Get App