🔥 TRENDING MP Bansuri Swaraj Leads Navratri Puja... CNG auto catches fire amid traffic jam... சென்னை விமான நிலையத்தில் ராகுல் காந்தி... Education consultant विजयलक्ष्मी पाठक बनीं निर्धन बच्चों की... Dew and Rain Forecasted for Indore’s I...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना कुठौन्द का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Oct 2026, 06:20 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के दिए निर्देश।

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना कुठौन्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव एवं उन्हें अद्यावधिक रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से संबंधित कार्यों में तत्परता बरतने पर जोर दिया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा पुलिस कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करना रहा।
📲Get App