🔥 TRENDING Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் Bubly Announces Temporary Hiatus from...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Local

पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में शुक्रवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Sep 2026, 01:10 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम कर सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरक एवं मेस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को देखा गया। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं एवं संबंधित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
📲Get App