🔥 ट्रेंडिंग यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो ने भारतीय छात्र... निती आयोग के वीसी ने कहा, भारतीय अर्थव... वैश्विक झटकों के बावजूद भारत के आर्थिक... कॉर्पोरेट नेता TIME इम्पैक्ट डिनर में... करिना कपूर के पेंडेंट पर धार्मिक विवाद... करिना कपूर पर 30 कैरेट एमराल्ड पेंडेंट...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण
स्थानीय

पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 सित. 2026, 06:58 AM 👁 76
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

HS की नियमित निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोंच। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं नियमित अध्यावधिक की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों (HS) की नियमित निगरानी करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App