🔥 TRENDING Tarun Tahiliani Crafts Ivory and Blush... Archana Puran Singh Announces Remarria... Vijay Deverakonda's 'Ranabaali' Recove... Ramayana Joins Elite Club as 11th Indi... Advance bookings for 'Ramayana' remain... Tripura ramps up Ebola readiness as GB...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना पनकी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Oct 2026, 05:10 AM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार की मौजूदगी में थाना परिसर, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कानपुर। पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना पनकी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, पुलिस कार्यप्रणाली और विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल कार्यालय का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम योगेश कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
📲Get App