🔥 TRENDING Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA... Knife attack on e‑rickshaw driver in B... CJI says Mumbai police refused Oct 2 p... CJP detainees in Assam claim 24‑hour f...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पालीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पडेयचक गांव में छापेमारी कर चोरी के तीन वाहन और उपकरण बरामद, आरोपी फरार
Crime

पालीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पडेयचक गांव में छापेमारी कर चोरी के तीन वाहन और उपकरण बरामद, आरोपी फरार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 25 Aug 2026, 10:02 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुप्त सूचना पर सिटी एसपी के निर्देश पर बनी टीम; बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश जारी

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पडेयचक गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से चोरी के वाहन और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

दिनांक 24 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पडेयचक गांव में एक व्यक्ति अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल और टेम्पो छुपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पालीगंज-01 के नेतृत्व में पालीगंज थानाध्यक्ष द्वारा एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।


घर से बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पडेयचक गांव निवासी संतोष यादव (पिता: छोटन यादव) के घर पर विधिवत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी संतोष कुमार घर पर मौजूद नहीं था और फरार होने में सफल रहा। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो वहां से 01 चोरी का टेम्पो 02 चोरी की मोटरसाइकिलें 01 मोटर 03 बैटरियां बरामद हुआ।


केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

इस मामले को लेकर पालीगंज थाना में कांड संख्या-449/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा-303 (2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी संतोष यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
📲Get App