🔥 TRENDING બિલીમોરામાં ABVP દ્વારા વિદ્યાર્થી સેવ... અંબાજી મંદિરે યોજાયેલા મેળાના દર્શન મા... Chitkara University Suspends Classes U... Punjab CM Orders Strict Action Over Al... BJP Leader Ravneet Bittu Criticises AA... Knife attack on e‑rickshaw driver in B...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पालीगंज में जन्माष्टमी और गणेश पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, एसडीम ने अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
Local

पालीगंज में जन्माष्टमी और गणेश पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज, एसडीम ने अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 31 Aug 2026, 09:54 PM 👁 262
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने के लिए पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम के बीडीओ-सीओ को मिले जरूरी निर्देश

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल सभा कक्ष में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी और श्री गणेश पूजा त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम चंदन कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडालों की सुरक्षा, साफ-सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करने और पूजा समितियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
📲Get App