🔥 TRENDING ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੰਗਰ ਬੰਦ ਕਰਨ... तीन दिन से लापता बच्ची का शव पड़ोसी के... વડોદરા: RSSના પ્રાંત સહ સેવા પ્રમુખ પર... महिला सांसद के समर्थन से आम महिलाओं के... ધ્રોલ નજીક બાઈક અને સરકારી કાર વચ્ચે અ... Former Minister Amin Khan Teams Up wit...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

पाली में 10 अक्टूबर से पेट्रोल पंपों पर UPI से भुगतान बंद, डीलर्स ने MDR का किया विरोध

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 09 Oct 2026, 12:10 PM 👁 19
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों पर UPI लेन-देन पर लगने वाले MDR के विरोध में 10 अक्टूबर से सभी पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान स्वीकार न करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जिले के लगभग 300 पेट्रोल पंपों पर लागू होगा।

पाली। पाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल पंपों पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेन-देन पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में एक बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5:00 बजे से पाली जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर किसी भी UPI QR स्कैनर के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह निर्णय पाली जिले की सभी तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित लगभग 300 पेट्रोल पंपों पर प्रभावी रहेगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने बताया कि UPI के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में पेट्रोल डीलर्स लंबे समय से सहयोग करते आए हैं, लेकिन पेट्रोल पंप डीलर्स पर MDR का आर्थिक भार लगातार बना हुआ है। सरकार द्वारा MDR को पूरी तरह वापस नहीं लिए जाने के कारण डीलर्स में व्यापक असंतोष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार पेट्रोल पंप डीलर्स पर लगने वाले MDR को पूरी तरह समाप्त करने का स्पष्ट एवं ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक पाली जिले के डीलर्स अपने इस निर्णय पर अडिग रहेंगे।

एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि विभिन्न निजी भुगतान कंपनियों द्वारा UPI लेन-देन के दौरान राशि काटे जाने तथा उसके संबंध में डीलर्स को स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने से डीलर्स को आर्थिक नुकसान एवं असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। Paytm, PhonePe सहित निजी भुगतान माध्यमों से संबंधित MDR/चार्ज की व्यवस्था के विरुद्ध भी डीलर्स में नाराजगी है। अध्यक्ष कार्तिकेय श्रोत्रिय ने जोर देकर कहा कि यह निर्णय किसी एक पेट्रोल पंप या किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पाली जिले के पेट्रोलियम डीलर्स की सामूहिक राय एवं एसोसिएशन के निर्णय के आधार पर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे से पाली जिले में UPI भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिले के सभी डीलर्स इस निर्णय की पूर्ण रूप से पालना करेंगे। जब तक MDR को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक पाली जिले के पेट्रोलियम डीलर्स अपने सामूहिक निर्णय पर कायम रहेंगे।” एसोसिएशन ने ग्राहकों से भी अपील की है कि 10 अक्टूबर से पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए UPI के स्थान पर नकद अथवा अन्य उपलब्ध भुगतान माध्यम साथ रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
📲Get App