Crime
पखांजूर में श्रीरामचंद्र अस्पताल पर तोड़फोड़ के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार
27 मई 2026 को पखांजूर के श्रीरामचंद्र अस्पताल में तोड़फोड़ और धमकी के बाद पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
27 मई 2026 की सुबह लगभग 8 बजे पखांजूर के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में बच्चे की मृत्यु के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जबरन प्रवेश कर तोड़फोड़ की।
अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियाँ, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी, कूलर, फर्नीचर सहित अन्य सामानों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया। साथ ही अस्पताल स्टाफ को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले की प्रार्थी सुनील हलदार की रिपोर्ट पर 14 जून को थाना पखांजूर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 19 नवंबर को 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर तोड़फोड़ में प्रयुक्त बांस का डंडा एवं पत्थर भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। पखांजूर सहित अन्य थानों के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं डीआरजी बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।