अपराध
पाकुड़: महेशपुर में पहाड़ पर मां-बेटी के संदिग्ध शव मिलने से सनसनी
पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र के मालधाड़ा गांव के पास पहाड़ पर एक महिला और उसकी डेढ़ माह की बच्ची के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में मालधाड़ा गांव के पास एक पहाड़ पर मां-बेटी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार देर शाम को एक महिला और उसकी करीब डेढ़ माह की बच्ची के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए।
मृतक महिला की पहचान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव की रहने वाली 26 वर्षीय होपोन्टी बेसरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।