🔥 TRENDING ఎంపీటీసీ, జడ్పీటీసీ ఎన్నికలలో పోలింగ్... Bihar Tender Scam: ED Seeks Answers fr... चारामा में 150 किसानों को मिले 6 हजार... One Killed, Two Injured as Robinson R4... Six flats breached in coordinated thef... चारामा में 150 किसानों को मिले 6 हजार...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पाकुड़ में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, पत्रकार से उलझे निगरानी कर रहे व्यक्ति

✍️ Reporter: Jiyarul shekh 🗓 05 Nov 2026, 11:45 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड 17 में हनुमान मंदिर से कल्वर्ट तक की नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, जबकि निर्माण टीम और पत्रकार के बीच विवाद भी हुआ है।

पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 के आदर्श नगर में हनुमान मंदिर से कल्वर्ट तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। इस योजना की प्राक्कलित राशि लगभग 24 लाख 79 हजार रुपये है, जबकि एकरारनामा राशि 18 लाख 53 हजार 633 रुपये बताई गई है।

निर्माण कार्य का जायजा लेने वाली हमारी टीम ने देखा कि नाली निर्माण के दौरान ढलाई से पहले बेस की साफ-सफाई और तैयारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर जब टीम ने निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे बनिश शेख से काम की गुणवत्ता और सफाई को लेकर सवाल पूछे, तो उन्होंने पत्रकार से कहा कि उनका वीडियो नहीं बनाया जाए, बल्कि काम का वीडियो बनाया जाए।

पत्रकार ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य का वीडियो पहले ही बना लिया गया है और अब जनता की शिकायतों को लेकर उनसे सवाल पूछे जा रहे हैं। इसके बाद बनिश शेख ने कथित तौर पर पत्रकार का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मीडिया के नाम पर धमकी देने तथा रंगबाजी करने जैसी बातें कही।

इस स्थिति में सवाल उठता है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से हो रहा है, तो उसकी गुणवत्ता को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देने में परेशानी क्यों? नगर परिषद के अधिकारियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों से यह भी पूछा जा रहा है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है, और ढलाई की मोटाई व इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच होगी या नहीं। जनता के पैसे से विकास कार्य हो रहे हैं, तो जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि काम निर्धारित मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं।
📲Get App