🔥 ट्रेंडिंग 26 अक्टूबर, 2026 को भारत में बैंक छुट्... વરાણા ખાતે આયુષ્માન આરોગ્ય મંદિરનું લો... तमिल न्यूज़18 के अनुसार आज की प्रमुख खब... अक्टूबर में भारत में नीलगिरी की कीमतें... मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज सेमीकंडक... 9 mah ke bacchon ko gale mein fansa hu...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पकरीबरावाँ में मार्केट में लगी भीषण आग

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 अक्टू. 2026, 08:25 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला पंचायत के पकरीबरावाँ में मुखिया प्रतिनिधि के मार्केट में लगी भीषण आग

नवादा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पकरीबरावां में मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

नवादा। पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिणी ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फारुख आजम के मार्केट में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। आस-पास के लोगों ने बताया कि पहले मार्केट स्थित खादिम शोरूम की जूता-चप्पल की दुकान में आग लगी, देखते ही देखते आग ने पूरे मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के दुकानदारों में बेचैनी फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी की हिम्मत आग बुझाने की नहीं हुई।

बताया जाता है कि मार्केट में खादिम शोरूम के अलावा एक मॉल, एक मोबाइल की दुकान, एक मनिहारी दुकान सहित अन्य कई दुकानें हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आरोप है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी हुई, तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि एक के बाद एक कई दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा।

समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पकरीबरावां बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। अगलगी में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है।
📲Get App