Local
पंजाब के पटियाला में चलती अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
शुक्रवार दोपहर पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा के पास चलती अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक बड़ी हादसे की घटना घटी, जब सराय बंजारा के पास चलती अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग इंजन से पांचवें कोच में शुरू हुई और इससे ट्रेन के तीन से चार डिब्बे प्रभावित हुए।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही ट्रेन में आग लगी है। घटना की विस्तृत जांच जारी है और आग लगने के सटीक कारणों की पहचान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।