🔥 ट्रेंडिंग Junior NTR to Star in Upcoming 'Dragon... Actress Tapaswini Poonchche Secures Le... Koppa Gavimatha Priests Urge Overseas... Foreign Minister S. Jaishankar Stresse... मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड सिंगापुर में... FSSAI Issues Notice to Zepto for Distr...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में 22 अक्टूबर को मतदान, 5.57 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

✍️ रिपोर्टर: Ramesh Meena 🗓 20 अक्टू. 2026, 06:18 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पहले चरण में 6 पंचायत समितियों में 22 अक्टूबर को मतदान, 5.57 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

अलवर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत अलवर जिले की छह पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं सरपंच एवं पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि प्रथम चरण में कठूमर, रैणी, गोविंदगढ़, खेड़ली-सौंखर, रामगढ़ एवं मुबारिकपुर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों तथा छह पंचायत समितियों के 112 निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों में 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

प्रथम चरण में कुल 5 लाख 57 हजार 259 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।
📲Get App