🔥 TRENDING विधायक रोशनलाल चौधरी ने केरेडारी के दु... दिवाळीपूर्वी एसटी कर्मचाऱ्यांचा राज्यव... કોડીનારના વલાદર ગામે ઘર બહાર સુતેલા યુ... होर्मुजच्या सामुद्रधुनीत मोठे व्यापारी... खानापूर जिल्हा परिषद शाळेत शौचालयाअभाव... બગસરા નજીક કપાસના ખેતરમાં છુપાયેલા સિં...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पीएम पोषण योजना प्रशिक्षण एवं ग्राम सामाजिक प्रेरकों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 15 Oct 2026, 09:47 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टीकमगढ़ जिला पंचायत सभागार में पीएम पोषण योजना के सामाजिक अंकेक्षण हेतु ग्राम सामाजिक प्रेरकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसी क्रम में नवाचार के तहत 12 ग्राम सामाजिक प्रेरकों ने रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान को बल दिया।

प्रधानमंत्री पोषण (पीएम पोषण) योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में ग्राम सामाजिक प्रेरकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया गया, जिसमें सामाजिक अंकेक्षण के तहत सत्यापन कार्य करने वाले ग्राम सामाजिक प्रेरकों को आवश्यक जानकारी दी गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ ने सभी ग्राम सामाजिक प्रेरकों को सामाजिक अंकेक्षण एवं सत्यापन का कार्य गंभीरता से और निर्धारित नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान विद्यार्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर तथ्यों के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

नवाचार के तहत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ के निर्देशन एवं जिला समन्वयक श्री कपिल जैन के प्रोत्साहन से सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दो विकासखंड समन्वयकों एवं 10 ग्राम सामाजिक प्रेरकों सहित कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में श्रीमती निधि सिंह बुंदेला, श्रीमती विभा पटेरिया, श्रीमती सितारा बानो, श्रीमती राजकुमारी घोष, श्री सुरेश अहिरवार, श्री राजू प्रजापति, श्री धर्मपाल कुशवाहा, श्री रामेश्वर सेन, श्री प्रकाश अहिरवार, श्री मदनमोहन राजपूत, श्री अरविंद सिंह एवं श्री परशुराम अहिरवार शामिल रहे।

रक्तदान करने वाले सभी ग्राम सामाजिक प्रेरकों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान का संदेश भी दिया गया।
📲Get App