🔥 TRENDING आँख में लेज़र लगने से अनवर वीआईपी की बि... શાપરમાં કારખાનામાં ગેટ ફિટ કરતી વખતે હ... पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह... बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता आकाश आ... અરવલ્લી LCB દ્વારા પોશડોડા ભરેલી કારનો... Female Elephant Found Dead in Jharkhan...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद में मुख्यमंत्री ने किया सीधा जनसंवाद

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 02 Oct 2026, 05:12 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद में मुख्यमंत्री ने किया सीधा जनसंवाद*

*वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के प्रशासक जनप्रतिनिधियों से जुड़े मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का किया आह्वान*

जैसलमेर, 2 अक्टूबर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे संकल्प सेवा शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नगर परिषद सभागार में जिला स्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रशासक जनप्रतिनिधियों से सीधे जुड़े और उनके क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों, नवाचारों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासक जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्राप्त संदेश-पत्रों का वितरण भी किया गया।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गांधी जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासक जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद का यह अवसर अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के हित में बेहतर कार्य करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले सभी जनप्रतिनिधि बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, पेयजल, विद्युत, पर्यावरण, स्वच्छता एवं सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासक जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए यह सुनिश्चित करें कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता और हमारा संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगर परिषद सभापति विजय डांगरा, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद यथार्थ शेखर, विशेषाधिकारी (आईएएस) रोहित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरपतसिंह, विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. उमेश वांगटियार, उपनिदेशक सूचना प्रौद्योगिकी जयश्री, सहायक निदेशक बाल कल्याण समिति हिम्मत सिंह कविया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए सरपंच एवं प्रशासक जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रशासक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधे संवाद किए जाने पर आभार व्यक्त किया एवं विकसित भारत-जन सेवा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।
📲Get App