Local
*पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में अधिकारियों एवं जवानों को किया ब्रीफ, तृतीय चरण की तरह चतुर्थ चरण का मतदान भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने के दिए निर्देश हनुमानगढ़
पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन हनुमानगढ़ में चुनाव ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ डॉ. खुशाल यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ श्री बी. आदित्य ने की।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों और जवानों ने तृतीय चरण का मतदान आपसी समन्वय, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया, उसी प्रकार चतुर्थ चरण में भी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ चुनाव संपन्न करवाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करवाने, मतदान केंद्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने तथा निर्धारित 200 मीटर की परिधि संबंधी निर्वाचन नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रखने तथा इस संबंध में निर्धारित नियमों की पालना करवाने की हिदायत दी गई। असामाजिक तत्वों एवं चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
ब्रीफिंग में अधिकारियों ने विशेष रूप से मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जाब्ते, मोबाइल पार्टियों एवं सेक्टर अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं संचार व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तत्काल आपसी सामंजस्य स्थापित कर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं तथा नियमानुसार त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही पुलिस जवानों को आमजन एवं मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार रखने, मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रत्येक मतदाता को बिना किसी दबाव अथवा भय के स्वतंत्र रूप से मतदान करने का वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ श्री अरविंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नोहर श्रीमती गीता चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (त्वरित अनुसंधान दल) श्रीमती राजकंवर सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी एवं चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।