पंचायतीराज आम चुनाव 2026
यहाँ देखें:
📷 Instagram
फलोदी जिले की बैठक
पंचायतीराज आम चुनाव 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक
प्रकोष्ठ प्रभारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूर्ण रखें_जिला निर्वाचन अधिकारी
फलौदी,28 सितंबर। आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक लेते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों को कार्मिको की ड्यूटी लगवाने व उनके कार्य निर्धारण करने के निर्देश दिए।
आदर्श आचरण संहिता लगने पर प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा इसके उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन अवधि में सभी अधिकारी एवं कार्मिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा उल्लंघन की सूचना प्राप्त होने पर उसका नियमानुसार त्वरित संज्ञान लिया जाए। निर्वाचन से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के त्वरित संज्ञान, तथ्यात्मक परीक्षण एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह,उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे