🔥 ट्रेंडिंग पुलिस को चकमा देकर जंतर-मंतर प्रदर्शन... अररिया में आयकर अधिनियम 2025 के टीडीएस... સુરતના અંબિકા નિકેતન મંદિરમાં નાયબ મુખ... जालोर में 15 साल के बेटे की मौत के माम... भोपाल: जाहिद अली के आकस्मिक निधन पर पर... एटा: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ क...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद संदेश नायक की अध्यक्षता में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यालय का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 11 अक्टू. 2026, 10:00 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

स्थान.... जयपुर कलेक्टर
*जयपुर, 10 अक्टूबर।* राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद संदेश नायक की अध्यक्षता में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यालय का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत जिला परिषद जयपुर एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु संभावित अभ्यर्थियों को नामांकन भरने संबंधित महत्वपूर्ण निर्वाचन निर्देशों की जानकारी प्रदान करने हेतु उक्त कार्यशाला का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया गया है ताकि संभावित अभ्यर्थियों को नामांकन भरने में किसी प्रकार की सुविधा न हो और किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन जा
नकारी केअभाव में निरस्त न हो।
इस दौरान मास्टर ट्रेडर्स द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम, नामांकन भरने की प्रक्रिया, नामांकन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले प्रपत्र, दस्तावेजों, प्रस्तावक, प्रतिभूति राशि, लोक सूचना, मतदान व मतगणना तिथियां समय आदि महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संभावित अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया।
इस दौरान उप जिला नियोजन अधिकारी मेघराज मीणा, सहायक रिटर्निग अधिकारी मृणाल कुमार, सहायक रिटर्निग अधिकारी निशु कुमार अग्निहोत्री सहायक रिटर्निग अधिकारी प्रीति चौहान सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संभावित प्रत्याशी कार्यशाला में उपस्थित थे।
📲Get App