🔥 ट्रेंडिंग બિસ્માર રસ્તાની ટ્રાફિકને કારણે 108 એમ... मुरादनगर के HLM कॉलेज में आयोजित तीन द... અરવલ્લી પોલીસ દ્વારા શામળાજી આશ્રમ નજી... ಹೊಸೂರು ಸಿದ್ದಾಪುರದಲ್ಲಿ ಮಹರ್ಷಿ ವಾಲ್ಮೀಕಿ... भवठडी में बीडिसी चुनाव प्रचार: घर-घर ज... ਬਠਿੰਡਾ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ’ਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਆਮਦ 2.66...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायती राज चुनाव: बांसवाड़ा में बढ़ा सियासी पारा, सीएम भजनलाल शर्मा के दौरों से भाजपा में हलचल तो बीएपी और कांग्रेस भी रेस में

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 26 अक्टू. 2026, 07:50 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर बांसवाड़ा में सियासी पारा चढ़ गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आठ दिनों में दूसरी बार बांसवाड़ा का दौरा किया। घाटोल के खमेरा स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सीएम ने इस चुनाव को कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा बताया।
दूसरी ओर, कांग्रेस की तरफ से बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी के बीच स्थानीय स्तर पर पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया और जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं, वागड़ क्षेत्र की तीसरी ताकत भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
अब देखना होगा कि क्या भाजपा पिछले 25 वर्षों से जिला प्रमुख पद पर चले आ रहे कांग्रेस के वर्चस्व को तोड़ पाती है या बीएपी कोई नया राजनीतिक इतिहास रचती है.
📲Get App