🔥 TRENDING Jharkhand Marks Foundation Day with Na... Jharkhand to Shift from Morning Fog to... Microsoft Ignite 2026 Focuses on Build... India Drafts Liquor Policy: No New 3-S... Prabhudeva’s ‘Moonwalk’ with A.R. Rahm... KTR Blames Congress for Telangana's Fa...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनावों में भी खरीद-फरोख्त कर रही है भाजपा : जूली

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 Nov 2026, 09:25 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत चुनावों में भी खरीद-फरोख्त कर रही है भाजपा : जूली

खैरथल हीरालाल भूरानी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर पंचायत चुनावों में भी जनादेश को प्रभावित करने के लिए खरीद फरोख्त, प्रलोभन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। जूली ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने के बजाय कांग्रेस के प्रत्याशियों को तोड़ने के लिए प्रलोभन दे रही है। उन्हें विदेश यात्राओं का लालच दिया जा रहा है। भाजपा अपने जनप्रतिनिधियों की बाड़ाबंदी को प्रशिक्षण का नाम दे रही है और वहां शराब की पार्टियां आयोजित की जा रही हैं। यह भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाने के लिए धमकियां तक दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें भाजपा का एक नेता सरकारी कर्मचारी के परिवार से जुड़े कांग्रेस पार्षद को यह कहकर धमका रहा है कि आप सरकार के साथ रहिए, आप राज की नौकरी कर रहे हैं और राज का साथ नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेता दो सदस्यों के होने के बावजूद जिला प्रमुख अपना ही बनाने का दावा कर रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा जनादेश का सम्मान करने के बजाय सत्ता के प्रभाव और दबाव के सहारे चुनाव परिणामों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।
📲Get App