🔥 ट्रेंडिंग ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਮੁੱਢਲਾ ਪੜਾਅ, ਲੋਕਾਂ... टीवीके प्रमुख विजय आज विवादित विधायक ब... तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय बुधवार को... SPL सिरसिया प्रीमियर लीग सीजन‑1 के फाइ... સુરતના ગોડાદરા મેળામાં મારામારી, સુરક્... रोहनिया में टीन शेड की दीवार ढहकर ताला...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव को लेकर राजाखेड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान का दिया भरोसा

✍️ रिपोर्टर: Jaypal Singh 🗓 11 नव. 2026, 04:01 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायत चुनाव को लेकर राजाखेड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान का दिया भरोसा

पंचायत चुनाव को लेकर राजाखेड़ा पुलिस का फ्लैग मार्च, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान का दिया भरोसा

राजाखेड़ा। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के उद्देश्य से आज राजाखेड़ा पुलिस ने थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम पंचायतों में फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत खुड़िला, बजाना, देवखेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दबाव, धमकी या अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना अधिकारी वीर सिंह ने जनता को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने के साथ यह संदेश दिया कि पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा।
📲Get App