🔥 ट्रेंडिंग Kabir Bedi, 70, Shares Marriage Secret... सरकारी कर्मचारी संघ ने PDO पदों को ग्र... मेघालय ने शिक्षकों के कौशल और प्रशिक्ष... मेघालय में NEP कार्यान्वयन पर शिक्षक क... नितिन नाबिन ने बीजेपी के राष्ट्रीय साम... बिजेपी शासन में त्रिपुरा में महिलाओं प...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय विधायक सुखवंत सिंह ने इच्छुक उम्मीदवारों से लिया फीडबैक

✍️ रिपोर्टर: Rohitash Kumar 🗓 09 अक्टू. 2026, 05:32 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, विधायक सुखवंत सिंह ने इच्छुक उम्मीदवारों से लिया फीडबैक

रामगढ़। पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को रामगढ़ कस्बे में स्थित विधायक जन सेवा केंद्र पर विधायक सुखवंत सिंह ने भाजपा की पंचायतीराज चुनाव जिला प्रभारी कमेटी के साथ पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के इच्छुक उम्मीदवारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवारों से फीडबैक लेकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में जिला पंचायत चुनाव प्रभारी अजयपाल सिंह एवं शैलेन्द्र भार्गव मौजूद रहे। इसके अलावा मुबारिकपुर प्रवासी सीताराम किराड़, गोविंदगढ़ प्रवासी नरेश गोयल और रामगढ़ प्रवासी कमल भादवा सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष, शैलेन्द्र चौधरी, भगवान सैनी, फौजी, भीम सिंह चेतीवाल और योगेंद्र शर्मा सहित रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक सुखवंत सिंह ने इच्छुक उम्मीदवारों से संवाद कर उनका फीडबैक लिया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा की गई।
भाजपा की इस बैठक को आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी स्तर पर इच्छुक उम्मीदवारों से संवाद और फीडबैक लेने के जरिए चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया जा रहा है।
📲Get App