पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कांस्टेबल निलंबित, जांच के आदेश
करौली | पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एसपी लोकेश सोनवाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए लांगरा थान े में तैनात कांस्टेबल खुशीराम मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लांगरा थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।