🔥 TRENDING BJP, Congress slash AAP's vote in Gand... Dual-car usage at Gujarat University r... રાજુલા શહેરના વિકાસમાં વધુ એક મહત્વપૂર... 13 Children Killed in Vaishali Boat Ac... Woman's Body Found in Tungabhadra Rive... Andhra Pradesh to Get 22 New Dialysis...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत भवन के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

✍️ Reporter: ashif 🗓 14 Oct 2026, 12:06 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलाईपुर बैरगिया गांव में मंगलवार की रात करीब एक बजे पंचायत भवन के पास 25 वर्षीय युवक गुलाब पाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के बाएं सीने पर गोली लगने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गुलाब पाल पुत्र पतिराम पाल सोमवार की रात गांव में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम से अपने पिता के साथ घर लौटा था। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर यह कहकर निकला कि अभी वापस आता हूं।रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि गुलाब पंचायत भवन के पास घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पांच थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।बताया गया कि गुलाब तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी मई महीने में तय थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी समेत 11 मुकदमे दर्ज थे। वह करीब दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में चार लोगों को चिह्नित कर जांच की जा रही है। पुलिस उस व्यक्ति के मौके से फरार होने के पहलू की भी जांच कर रही है, जिसने घटना की सूचना दी थी। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App