🔥 TRENDING देवास में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से... Valmiki Jayanti: Check if Schools Are... Renowned Sculptor Prof. M.C. Saxena Pa... Elderly Couple in Bihar Accused of Ass... Pickup Driver Killed in Bihar Road Acc... Farmer Leader NARESH MEENA Accused in...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया महवा और बांदीकुई क्षेत्र का दौ

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 25 Oct 2026, 06:40 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया महवा और बांदीकुई क्षेत्र का दौरा

* महवा व बांदीकुई उपखंड कार्यालयों में अधिकारियों के साथ बैठक, बालाहेड़ी, वीरपुर और पिछूपाड़ा खुर्द में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

दौसा, 25 अक्टूबर। आगामी पंचायत आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने रविवार को महवा और बांदीकुई उपखंड क्षेत्र का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालयों में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने महवा उपखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालाहेड़ी और वीरपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बांदीकुई उपखंड कार्यालय में भी अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पिछूपाड़ा खुर्द स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पंचायत समिति विकास अधिकारी एवं चुनाव व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
📲Get App