🔥 TRENDING ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਲਈ ਖ਼ਤਰੇ ਦੀ ਘੰਟੀ! ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਚ... 30-year-old Manohar Ram found dead in... Madhya Pradesh Police Seize ₹10.35 Lak... बालिराम पाटील चौकात बंटी नावाच्या व्यक... Eight Children Electrocuted by 11kV Li... Two tigresses from Maharashtra to be t...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 ग्राम पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 22 Oct 2026, 06:44 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

ग्राम पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान में आरओ की भूमिका अहम : अतिरिक्त जिला कलक्टर

दौसा, 22 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को श्री रामकरण जोशी विद्यालय में ग्राम पंचायतों के रिटर्निंग अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट एवं प्रशिक्षण तथा कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी मनमोहन मीना ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने में रिटर्निंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी, प्रशिक्षण के प्रति गंभीरता और परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी की जाएं।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पर्याप्त पुलिस बल के साथ सेक्टर अधिकारी, एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मतदान दलों की सहायता के लिए मास्टर ट्रेनर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त, एआई आधारित ‘दौसा बॉट’ भी तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने और उसके अनुरूप चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर पवन कटारिया, पीयूष शर्मा, गिर्राज गुप्ता, मनीष शर्मा, राजेश मीना, अनिल शर्मा और दिनेश डोई के पर्यवेक्षण में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश महावर, सहायक प्रभारी राजीव व्यास, मदन लाल शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App