🔥 ट्रेंडिंग छत्तीसगढ़ में 3,500 नौकरियों के साथ ₹1... उर्वशी रौतेला ने छत्तीसगढ़ नवरात्रि मे... रायपुर के स्काईवॉक प्रोजेक्ट में देरी,... Shraddha Dubey Viral Interview सीवान के बाजार में भीषण आग, एसी दुकान... पटना में सपना चौधरी ने कलाकार सुरक्षा...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 डाक मतपत्र के लिए आवेदन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा होंगे

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 19 अक्टू. 2026, 08:24 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026

डाक मतपत्र के लिए आवेदन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा होंगे

दौसा, 19 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिले में नियुक्त मतदान कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र के लिए आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी एपीओ-2, एपीओ-3 एवं एपीओ-4 के रूप में लगाई गई है, उन्हें जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए डाक मतपत्र प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र (प्ररूप-1) दो प्रतियों में भरकर अपने नियुक्ति आदेश के साथ संलग्न करना होगा। संबंधित कार्मिक आवेदन पत्र 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक संबंधित पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी अथवा जिला परिषद के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने सभी संबंधित मतदान दल अधिकारियों एवं कार्मिकों से निर्धारित समयावधि में आवेदन जमा कराना सुनिश्चित करने को कहा है। 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाले डाक मतपत्र आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
📲Get App