अपराध
पंच पति कि हत्या से भड़का आक्रोश
समस्तीपुर जिला के सरायरंजनमें पंच पति कि हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा किया सड़क जान
समस्तीपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पंच पति की हत्या से भड़का आक्रोश NH 322 पर शव रखकर सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंच पति की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरुणा चौक के पास एनएच 322 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।पूरा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत बरुणा रसलपुर का है। शुक्रवार की देर शाम 45 वर्षीय सुबोध राय की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर एनएच-322 जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और प्रदर्शनकारियों ने गो बैक के नारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी की शादी महज एक महीने बाद होने वाली थी।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।फिलहाल सड़क जाम हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कब तक होती है।
बाइट परिजन