अपराध
पांच लाख के इनामी अपराधी को प्रयागराज पुलिसट्रांजिट रिमांड पर ले गई
उमेश पाल हत्याकांड में लगभग तीन साल से गयाजी सेंट्रल जेल में बंद 5 लाख के इनामी अपराधी अरमान को यूपी पुलिस प्रयागराज रवाना परिवार ने जताया एंकाउंटर का डर
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
उमेश पाल हत्याकांड: 5 लाख इनामी अरमान यूपी पुलिस के साथ। पप्रयागराज रवाना, परिवार ने जताया एनकाउंटर का डर
गया। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को यूपी पुलिस रविवार शाम प्रयागराज ले गई। यूपी पुलिस की टीम शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच गया सेंट्रल जेल पहुंची। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम अरमान को अपने साथ लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी अरमान को यूपी पुलिस द्वारा ले जाए जाने की पुष्टि की है।
इधर, अरमान के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उसके छोटे भाई का कहना है कि परिवार पहले ही अदालत में याचिका के माध्यम से अरमान की जान को खतरा होने की आशंका जता चुका है। परिजनों का आरोप है कि यूपी पुलिस के उसे ले जाने की जानकारी उन्हें पहले से नहीं दी गई और इसकी जानकारी उन्हें वकील के माध्यम से मिली।
परिजनों ने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों के एनकाउंटर का हवाला देते हुए अरमान के साथ भी अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार के अनुसार, अरमान पिछले करीब तीन से साढ़े तीन वर्षों से गया जेल में बंद था। परिजनों ने सरकार और न्यायालय से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
बाइट असगरी खातून ,अरमान की मां
बाइट :मोहम्मद इमरान ,भाई