🔥 ट्रेंडिंग संविधान दिनानिमित्त कॉकरोच जनता पार्टी... चुनाव के बाद लंबित फाइलें सात दिन में... સાબરકાંઠા, વડાલી તાલૂકા માં 45 કરતાં વ... पेयजल संकट झेल रहे महावीर नगर और आदिना... पुनर्मतदान मे ं बामनवास से अजीत 594, ब... फारबिसगंज में गुरु नानक देव जी का 557व...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

औरंगाबाद पुलिस ने रोको टोको अभियानके तहत बड़ी सफलता औरंगाबाद पुलिस को हाथ लगी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 24 नव. 2026, 09:48 PM 👁 27
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

औरंगाबाद जिला पुलिस ने रोको टोको अभियानके तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी करोड़ों रुपए के ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ के साथ एक नाबालिग समेत चार तस्कर को गिरफ्तार किया

औरंगाबाद पुलिस को रोको-टोको अभियान में बड़ी सफलता - करोड़ों की ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग समेत 4 तस्कर गिरफ्तार, कार-बाइक, नकद और मोबाइल जब्त

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आज औरंगाबाद पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोह पुलिस ने करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

शराबबंदी के बाद बढ़ा सूखा नशा

आपको बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद औरंगाबाद में सूखे नशे की तस्करी तेजी से बढ़ गई है। इसका शिकार बड़ी संख्या में युवा हो रहे हैं। इस पर रोकथाम के लिए औरंगाबाद पुलिस प्रशासन लगातार रोको-टोको अभियान चला रही है।
इसी अभियान के तहत आज गोह थाना क्षेत्र के बाजार बर्मा ग्राम में गोह पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक चारपहिया वाहन और बाइक से करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को धर दबोचा।

डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

प्रेस वार्ता के दौरान आज मुख्यालय डीएसपी-1 विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है।

आज इसी दौरान के तहत गोह थाना क्षेत्र के बाजार बर्मा गांव के पास से 946 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस धंधे में इस्तेमाल हो रहे एक चारपहिया वाहन और एक बाइक को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार लोगों के पास से 8500 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट विनोद कुमार सिंह डीएसपी मुख्यालय 1औरंगाबाद
📲Get App