🔥 TRENDING ಉಪರಹಳ್ಳಿ ರಸ್ತೆಯಲ್ಲಿ ಗಟರ್ ಕೆಲಸದ ವೇಳೆ ಪ್... छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का... ગાંધીનગરમાં ઉપમુખી હર્ષ સંગવીએ ‘ડ્રગ-ફ... प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृ... रोगी ने अस्पताल में व्यक्त की नाराजगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की बैठक में ग...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

औरंगाबाद जिला के रिसियप थाना क्षेत्र में एन एच 139पर हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर ऑटो चालक कि हुई मौत हाइवा चालक हाइवा छोड़ कर हुआ फरार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 12:41 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

औरंगाबाद NH-139 पर दिखी तेज रफ्तार की कहर, हाइवा और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक की हुई मौत। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा-सड़सी गांव के पास की है, ग्रामीणों ने बताया कि एक हाइवारिसियप थाना क्षेत्र के एन एच 139पर ऑटो औऔरंगाबाद अम्बा की जा रहा था, वहीं अंबा की तरफ से एक ऑटो औरंगाबाद जा रही थी तभी सडसा गांव के पास दोनों वाहनों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर होगे इस जोरदार टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया। मृत ऑटो चालक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के बिजेंद्र साव फेसर थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के तेतरिया गांव निवासी 25 वर्षीय विजेंद्र कुमार के रूप में किया गया है

वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस जब्त वाहन के आधार पर चालक और मालिक की तलाश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। लोगों का कहना है कि NH-139 और आसपास के इलाकों, जैसे जसोईया मोड़ और ओबरा-अंबा मार्ग पर सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
📲Get App