🔥 TRENDING उमरिया जिला जेल में ई-केवाईसी एवं विधि... અરબ સાગરમાં ₹3000 કરોડના ડ્રગ્સ સાથે 5... भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर ने श्या... शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के सामने से 50-60... जनता की समस्याओं का निवारण Haryana Anti-Drug Body CEO Emphasises...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

औरंगाब जिला के मदनपुर गांव क्षेत्र में मॉब लिंचिंग में एक युवक कि पीट पीट कर हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Sep 2026, 07:02 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आंगनबाड़ जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक कि मॉब लिंचिंग में पिट पिट कर हत्या पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी

औरंगाबाद से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग जैसी दिखी वारदात, प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या

आपको बतादूं औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने निकल आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात ,मछली मार्केट के समीप एक 25 वर्षीय युवक को घर में घुसाकर लोगो ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दिया। इस वारदात ने पूरे मदनपुर इलाके में आक्रोश का माहौल है। वही मृतक की पहचान मदनपुर कचहरी रोड निवासी जीतेन्द्र गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे विकास कुमार को मदनपुर मछली मार्केट स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के घर के अंदर से गंभीर रूप से घायल अवस्था में बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसे घर में घुसाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा था।

सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधमरे हालत में पड़े विकास को कब्जे में लेकर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकास की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों का आरोपियों के खिलाफ गुस्सा भड़क उठी

हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए मदनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी स्थानीय ज्वेलर्स का दुकानदार बताए जा रहे हैं।

वही पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रवि ज्वेलर्स के मालिक इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक निखिल कुमार वर्मा उर्फ दिलीप वर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आखिर इस हत्या के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन लोगो में दबे जुबान प्रेम प्रसंग की चर्चा जोरो पर है, हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात निकल कर सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की गहन छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


बाइट:-1 जितेंद्र गुप्ता मृतक के पिता
📲Get App