स्थानीय
ऑपरेशन मुस्कान के तहत85लोगों के गुम हुए मोबाइल वास्तविक धारक को मिला
गयाजी पुलिस ने गुम 85मोबाइल को तकनीकी अनुसंधान से बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंपा
गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
गया पुलिस का बड़ा कमाल! 'ऑपरेशन मुस्कान' से 85 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, 25.50 लाख के मोबाइल बरामद।
मोबाइल खोने वालों के लिए खुशखबरी! गया पुलिस ने खोज निकाले 85 गुम मोबाइल, असली मालिकों को सौंपकर लौटाई मुस्कान।
गया पुलिस ने आम नागरिकों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तकनीकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 85 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, गया जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में आम नागरिकों के मोबाइल फोन गुम होने और चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर जिले के सभी थानों में विशेष टेक्निकल टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने तकनीकी संसाधनों और भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने की कार्रवाई शुरू की। लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली और कुल 85 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
बाईट सुशील कुमार एसएसपी गया
. गया