🔥 TRENDING चंद्रपूरमध्ये FDA ने ४ हॉटेलांचे लायसन... સાબરકાંઠા ના પોશી પોલીસ સ્ટેશનમાં લીલા... वैशाली से प्रधानमंत्री ने कटिहार की कई... Karnataka seeks fresh approval for Sch... Rajasthan Election Official Caught Pla... Congress Wins Big in Rajasthan Local P...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 55लोगो को के चेहरे पर लौटी मुस्कान

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Nov 2026, 10:33 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल को बरामद कर पुलिस ने ने लौटाई मुस्कान

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


ऑपरेशन मुस्कान से 85 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी, 25 लाख के मोबाइल बरामद; एसएसपी सुशील कुमार ने मालिकों को सौंपे स्मार्टफोन

गया पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ट्रेस कर बरामद किए 85 मोबाइल, पितृपक्ष मेले में मोबाइल चोरों के बड़े गिरोह को भी पकड़ा था; नेपाल-बांग्लादेश तक भेजे जा रहे चोरी के फोन

गया। किसी का मोबाइल बाजार की भीड़ में गुम हो गया था तो किसी का सफर के दौरान चोरी हो गया था। मोबाइल खोने के बाद लोगों ने उसके वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन गया पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। पुलिस ने तकनीकी जांच और अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मदद से करीब 85 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। शनिवार को गया जी शहर स्थित एसएसपी कार्यालय में एसएसपी सुशील कुमार ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इसके बाद प्रेस वार्ता कर पूरे अभियान की जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गया पुलिस लगातार चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद कर रही है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 85 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस की तकनीकी टीम और संबंधित थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से ट्रेस करने के बाद उनकी पहचान और वास्तविक मालिकों का सत्यापन किया गया। इसके बाद सभी मोबाइल उनके असली धारकों को वापस सौंपे गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गया पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस कर चुकी है।

मोबाइल चोरी होते ही थाने में दें सूचना, CEIR पोर्टल पर भी करें शिकायत

एसएसपी सुशील कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें। जरूरत के अनुसार प्राथमिकी भी दर्ज कराएं। इसके साथ ही भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर अपने मोबाइल का विवरण और IMEI नंबर दर्ज कराएं। इससे चोरी या गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को काफी मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि जब चोरी हुआ मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और उसमें नया सिम कार्ड डाला जाता है तो सिस्टम के माध्यम से इसकी जानकारी सामने आ सकती है। इसकी सूचना मोबाइल के वास्तविक उपभोक्ता और संबंधित जिले की पुलिस की तकनीकी टीम तक पहुंच सकती है। इसके बाद पुलिस मोबाइल के इस्तेमाल से जुड़े तकनीकी सुराग के आधार पर उसे ट्रेस करने और बरामद करने की कार्रवाई करती है। इसलिए मोबाइल गुम होने के बाद शिकायत दर्ज कराने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

भीड़ में मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह पर पुलिस की नजर

एसएसपी ने कहा कि मोबाइल फोन समेत अपने निजी सामान की सुरक्षा को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अक्सर बाजार, धार्मिक आयोजन, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के मोबाइल गिर जाते हैं या चोरी हो जाते हैं। ऐसे में मोबाइल को सुरक्षित रखना और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेले के दौरान गया पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर केवल मोबाइल फोन चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार, अब मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह भी तकनीकी निगरानी से बचने के तरीके अपना रहे हैं। भारत में चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल करने पर ट्रेस होने और पुलिस तक पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में चोरी के मोबाइल के पार्ट्स निकालकर बेचने या उन्हें नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में भेजने की बातें भी सामने आई हैं। पुलिस इस तरह के नेटवर्क पर नजर रख रही है।

गिरोह की जानकारी दें, गोपनीय रखी जाएगी पहचान

एसएसपी ने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी को मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह या संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है तो पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ऐसी सूचनाओं के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य केवल खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाना नहीं है, बल्कि मोबाइल चोरी करने वाले संगठित गिरोहों पर भी कार्रवाई करना है। पुलिस की इस पहल से उन लोगों को राहत मिल रही है, जिनका मोबाइल किसी कारणवश खो गया था या चोरी हो गया था। 85 मोबाइल की बरामदगी इसी अभियान की एक बड़ी उपलब्धि है।
📲Get App