🔥 TRENDING Jharkhand Men Kill Wives Days After Re... India-US Trade Deal Nears Finalization... मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांग... प्रवीण यादव ने बड़ागांव में 250 किमी ज... Jharkhand Brothers Kill Wives Over Dom... पद्म भूषण हरिवंश राय बच्चन की जयंती पर...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऑनलाइन ठगी के मामले में लवाण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 27 Nov 2026, 12:13 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ऑनलाइन ठगी के मामले में लवाण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मध्यप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार

₹1 लाख 17 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तकनीकी अनुसंधान और सूचना के आधार पर दी दबिश

दौसा। जिले की लवाण थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने परिवादी को गलत पहचान बताकर और जाली दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर 1 लाख 17 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की थी।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस के निर्देशानुसार वृत्ताधिकारी वृत्त नांगल राजावतान शीशराम मीना आरपीएस के सुपरविजन तथा लवाण थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ऐसे दिया था ठगी की वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर 2026 को परिवादी शम्भूदयाल सैनी निवासी लवाण ने साइबर पुलिस स्टेशन एससीआरबी जयपुर में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करवाई थी। परिवादी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने अपनी गलत पहचान बताकर उसे धोखे में लिया और छलपूर्वक उसकी संपत्ति के रूप में 1,17,500 रुपये प्राप्त कर लिए। इस संबंध में लवाण थाने में प्रकरण संख्या 88/2026 धारा 308(2), 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने परिवादी के बयान दर्ज किए तथा बैंक खातों के रिकॉर्ड प्राप्त किए। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने क्राइम पैटर्न एनालिसिस, तकनीकी सहायता और इंटेलिजेंस डेवलपमेंट के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर लगातार निगरानी रखी।

मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम को 26 नवंबर 2026 को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के ग्राम सिमरा एवं नया खेड़ा में दबिश दी गई। यहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

* रोहित रजक पुत्र बल्लू रजक, निवासी सिमरा खास, थाना सिमरा, जिला निवाड़ी, मध्यप्रदेश।

* राजमहेंद्र केवट पुत्र विंदा केवट, उम्र 23 वर्ष, निवासी नया खेड़ा, थाना पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी, मध्यप्रदेश।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

* विजेन्द्र सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक एवं थानाधिकारी लवाण।

* कमलेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक।

* उमेद सिंह, कांस्टेबल 745।

* मान सिंह, कांस्टेबल 911।

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।
📲Get App