🔥 ट्रेंडिंग प्राइवेट इक्विटी ने बॉलीवुड के बाहर भा... गौिंदा करेंगे अटली की ‘राका’ में दक्षि... पश्चिम बंगाल के आवास सोसायटी में अजीब... आशोक लेयलैंड ने सिंगुर के 997 एकड़ भू‑... बंगाल ने शुरू किया नया बेरोजगारी सहायत... बिहार कैबिनेट ने 1,294 एकड़ ज़मीन के ल...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 61.40 लाख रुपये की साइबर ठगी, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 26 नव. 2026, 03:21 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 61.40 लाख रुपये की साइबर ठगी, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

दौसा साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगों के साथ मिलकर फर्जी फर्म के नाम से खुलवाया था चालू बैंक खाता

दौसा। जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दौसा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 61 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीना आरपीएस के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम दौसा बुजेश कुमार मीना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार परिवादी दिनेश गुर्जर पुत्र नाथूलाल गुर्जर निवासी लिलोज, थाना बसवा, जिला दौसा ने 15 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात लोगों ने व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम के माध्यम से Forex Trading और Hentec Market में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपियों ने परिवादी से कुल 61 लाख 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।

इस संबंध में साइबर क्राइम थाना दौसा में प्रकरण संख्या 16/2025 धारा 318(4), 319(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

फर्जी फर्म बनाकर खुलवाया बैंक खाता

जांच में सामने आया कि आरोपी ने साइबर ठगों के साथ मिलकर अपने नाम से एक फर्जी फर्म बनवाई तथा उसका उद्यम रजिस्ट्रेशन करवाकर चालू बैंक खाता खुलवाया। इस खाते में साइबर ठगी की रकम प्राप्त की जाती थी। आरोपी ने कमीशन के आधार पर इस खाते के माध्यम से 21 लाख 6 हजार रुपये प्राप्त किए थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और 25 नवंबर 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: वैभव रामचंद्र सुतार पुत्र रामचंद्र बापू सुतार, उम्र 31 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पंचायत समोरे किन्हई, थाना कोरेगांव, जिला सतारा, महाराष्ट्र तथा हाल निवासी गली नंबर 01, सुदर्शन नगर, सांगली, पुणे (पिंपरी चिंचवड़), महाराष्ट्र।

पुलिस टीम: जगमाल सिंह हैडकानि 2030, साइबर सेल दौसा (विशेष भूमिका), भाग सिंह कांस्टेबल 889 एवं मुरारी लाल कांस्टेबल 647, साइबर थाना दौसा।

पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
📲Get App