🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रूपनगर में शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा गांधी स्कूल में 52 यूनिट रक्तदान कैंप
Local

रूपनगर में शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा गांधी स्कूल में 52 यूनिट रक्तदान कैंप

✍️ Reporter: Sandeep Kumar Joshi 🗓 14 Sep 2026, 06:30 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूपनगर के गांधी स्कूल में शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति के आयोजन में 52 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें प्रमुख नेता और समाजसेवक भी भाग लिए।

रूपनगर के गांधी स्कूल में आज शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान कैंप में 52 यूनिट रक्त एकत्रित हुए।

कैंप का प्रारम्भ सुबह 8:00 बजे हुआ, जब समिति अध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया और सभी सदस्य भोले बाबा की जयकारों के साथ कैंप शुरू किया।

कैंप में अमित गुरु एवं उनके बेटे परब गुरु, वरिंदर व्यास एवं उनकी बेटी वेदांगी व्यास, तथा सोमराज शर्मा और उनके बेटे शुभम शर्मा ने एक साथ रक्त दान किया। विशेष रूप से रूपनगर नगर कौंसिल के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह राजू सत्याल, भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य सरदार इकबाल सिंह लालपुरा और उनकी पत्नी हरदीप कौर लालपुर, भाजपा युवा नेता इशु पाल सिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपनगर जगदीश काजला, रोपड़ मानव अधिकार मंच के प्रमुख तथा अन्य समाजसेवक भी उपस्थित रहे।

मंच संचालक राजू कथूरिया ने बताया कि समिति रक्तदान के साथ-साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर रूपनगर में प्रभात फेरिया का आयोजन करती है, जिससे शहर शिवभक्ति में डूब जाता है। अन्य समिति सदस्यों में ध्रुव नारंग, सोमराज शर्मा, भूपेश नारंग, रवि शर्मा, सुनील शर्मा, हनी शर्मा, दिनेश मनचंदा, जसवंत कुमार, सोहनलाल वर्मा, पंकज गुप्ता, सुशांत सिंह चौहान, शुभम शर्मा, एकांश कथूरिया, समक्ष शर्मा आदि शामिल थे।
📲Get App