🔥 TRENDING Deadly attack in Yemen's Taiz province... Karnataka to Build Mandapam Like Bhara... Netanyahu's Secret Abu Dhabi Visit: Me... Over 2,000 police deployed as stone‑pe... PM Modi Says India Gave Befitting Repl... Iran's IRGC Says It Captured Second US...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा नवमी पर भव्य लंगर का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Religion

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा नवमी पर भव्य लंगर का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️ Reporter: Sandeep Kumar Joshi 🗓 06 Sep 2026, 12:42 PM 👁 162
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा जाहारवीर महाराज के जन्मदिवस और पावन गोगा नवमी के अवसर पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रूपनगर के मोहल्ला गोगा माड़ी में गोगा जाहारवीर महाराज के जन्मदिवस एवं पावन गोगा नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विशाल लंगर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 सितंबर को आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस पावन अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी पहुंचकर गोगा जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मोहल्ला गोगा माड़ी में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गोगा माड़ी के भगत उमंग एवं सेवादार गौरव शुक्ला, सनी शुक्ला, नेहा भारद्वाज, अथर्व शर्मा, आराध्या शर्मा, नैतिक शर्मा, रेनू शर्मा एवं मधु शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
📲Get App