🔥 TRENDING ગાયત્રી પરિવાર મહિલા મંડળ રાજુલા દ્વાર... Punjab Records 36 New Farm Fire Incide... Punjab Protesters Demand CBI Probe Ove... Punjab National Bank Issues Warning on... Auto-Rickshaw Overturns in Assam's Cac... Garima Saikia Garg Joins Protests, Cal...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

NH-34 पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 12:44 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में NH-34 पर गांव टोली के पास अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में धान लेकर एटा मंडी जा रहे चालक मुनेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के समीप अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे चालक की मौत हो गई।

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव चाँदनपुरा निवासी रामवीर सिंह पुत्र वासदेव ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े 5 बजे उनका पुत्र मुनेंद्र गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर एटा मंडी जा रहा था। जैसे ही वह गांव टोली के आगे जियो पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।

हादसे में मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App